फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
200 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट
विज्ञापन

- नौ से अधिक कंपनियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
- चयन के लिए पहुंचे करीब 800 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा परिसर में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव और गुड वर्कर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अमित जैन ने किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में डिस्टिल एजुकेशन (मींडा) गोकल दास, पेटीएम, जियो मार्ट, डेली वेरी, शैडो फैक्स, जोमैटो, जिंदल स्टील, ओजेंट, रैपीडो आदि कंपनियां पहुंचीं। जिसमें कस्टमर सपोर्ट ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिलीवरी ब्वाय, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि चालू वित्तीय साल में अब तक 800 अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के ऑफर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता रहेगा। मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में करीब 800 आईटीआई अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्लेसमेंट प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, रामपति, उमारमण त्रिपाठी, मंगल मूर्ति पाठक, सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और संतोष कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें