फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर गिरने से दो घंटे यातायात बाधित

Sun, 12 Aug 2018 12:17 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
फ्लाईओवर गिरने से दो घंटे यातायात बाधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/कलवारी (बस्ती)। फुटहिया फ्लाईओवर गिरने से फैजाबाद से बस्ती जाने वाली लेन पर सुबह आठ बजे से वाहनों के पहिए थम गए। वहीं, कलवारी पुलिस ने भी बस्ती आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। आननफानन में फुटहिया पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अमले ने यातायात बहाल कराने के लिए कड़ी मशक्कत की। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


इस दौरान चौकड़ी टोल प्लाजा, बड़हर कला, हर्रेया, संसारीपुर, महराजगंज, कप्तानगंज, खजुहा, गोटवा में पुलिस बस्ती जाने वाले वाहनों को रोकती रही। सबसे ज्यादा दिक्कत बस यात्रियों को हुईं। बाइक और चार पहिया वाहन फुटहिया गांव से होकर अमहट पुल होते हुए बस्ती शहर में पहुंचे। सुबह ही जाम लग जाने से स्कूल बसें भी लेट हुईं। कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी चौराहे पर बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। एसआई रमेश यादव के नेतृत्व में दिनेश सिंह, उदय सिंह, धनंजय राय आदि वाहनों को रामजनकी मार्ग से निकालते रहे। कार और बाइक वाले गांवों के रास्ते से अमहट पुल के पास तक किसी तरह पहुंचकर शहर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें