फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से 48 घंटे पहले हादसा

Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
सीएम के आगमन से 48 घंटे पहले हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन और लुंबिनी दुद्धी टू लेन की क्रासिंग शहर से सटे फुटहिया पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट की शटरिंग टूटने से शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे फ्लाईओवर सड़क पर  आ गिरा। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन के 48 घंटे पहले हुए हादसे ने अफसरों की बेचैनी बढ़ा दी है। हादसे की सूचना के बाद फुटहिया की ओर पूरा प्रशासनिक अमला दौड़ पड़ा। यहां घंटों खड़े होकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने यातायात व्यवस्था सुुचारु कराई। अफसरों ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी मौके पर बुला लिया। घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से पूूरे मामले की जानकारी ली।जिले में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। वे हर्रैया के तपसी धाम में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। इसे लेकर पूरा प्रशासनिक तंत्र वहां की तैयारियों में जुटा है। सीएम के आगमन को लेकर पसीना बहा रहे अफसरों को फ्लाईओवर ध्वस्त होने की सूचना ने हलकान कर दिया। गनीमत है कि यह हादसा दो दिन पहले नहीं हुआ वरना सैकड़ों कांवड़िए भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सुबह भी जिस समय हादसा हुआ उस समय लोगों का आवागमन अमूमन कम होता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें