- नेपाल से लाकर क्षेत्र में गांजा बेचते थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। थाने की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को चोरी की चार मोटर साइकिलों के साथ दो गांजा तस्करों को नरखोरिया तिराहे से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो 300 ग्राम गांजा, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों नेपाल से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचते थे। दोनों के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रुपक उर्फ रमाशंकर पाठक निवासी उकड़ा थाना सोनहा और सनी निवासी सल्टौआ के रूप में हुई है। सनी ने कबूल किया कि बरामद मोटर साइकिल उसके मामा की है, जिससे वे लोग नेपाल से गांजा लाकर बेचते हैं। तमंचा व कारतूस के बारे में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से किसी बिहार के व्यक्ति से खरीदकर लाने की बात कहा। दोनों पर सोनहा थाने में इससे पहले चोरी, एनउीपीएस एक्ट सहित अन्य कई मुकदमे दर्ज हैं।