फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनपुरवा ओवरब्रिज पर एक साथ टकराए तीन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चैनपुरवा ओवरब्रिज पर एक साथ टकराए तीन वाहन
विज्ञापन

- ट्रेलर चालक के अलावा सभी चालक व खलासी बाल-बाल बचे
- दो घंटे तक हाईवे की दोनों पटरियों पर लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पूर्वी ढलान के दोनों पटरियों पर एक साथ तीन बड़े वाहन टकरा गए। जिसमें सवार सभी चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि एक ट्रेलर के चालक के हाथ, पैर व कमर में चोटें आई हैं। बृहस्पतिवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे बस्ती से गोरखपुर जा रही एक डीसीएम चालक ने चैनपुरवा ओवरब्रिज के पूर्वी ढलान पर अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर को पार करते हुए बस्ती-लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक से भिड़ गई। जिसमें ट्रेलर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं, ट्रेलर चालक का दोनों पैर स्टेयरिंग में फंस गया। वाहन का पिछला पहिया एनएच की नाली में जाकर धंस गया। डेढ़ बजे तक एनएच 28 के दोनों पटरियों पर लंबा जाम लगा रहा। पालीटेक्निक चौराहें से रूट डायवर्ट करके एंबुलेंस व शव वाहनों को गौरा वाया मनौरी बड़ेवन से होकर मेडिकल कॉलेज व अयोध्या के लिए भेजा गया। इधर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव ने तीन-तीन क्रेन मशीन की मदद से वाहनों को हटवाया। दो वाहन तो आसानी से हटा लिए गए पर गिट्टी लदे ट्रेलर को हटाने में तीनों क्रेनों को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। दो घंटे की काफी मशक्कत के बाद सड़क से गिट्टी लदे ट्रेलर को हटाया जा सका। ट्रेलर चालक हरिराम पुत्र चनई ग्राम मटकोपा थाना घुघुली जनपद महाराजगंज के हाथ, पैर व कमर में चोटें लगी है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवागमन पूरी तरह से संचालित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें