फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन शेष... 10.26 प्रतिशत कार्डधारकों की हो पाई ई-केवाईसी

Sat, 29 Jun 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
19.20 लाख यूनिट के सापेक्ष महज दो लाख यूनिट की हुई ई-केवाईसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोटे की दुकानों से जुड़े करीब 19 लाख कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। नेटवर्क समस्या के चलते अब तक एक लाख 97 हजार 49 यूनिट की ही ई-केवाईसी हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का मात्र 10.26 प्रतिशत है।
30 जून तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी किए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। अब दो दिन शेष हैं। ऐसे में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी संभव नहीं हो सकेगी। अनाज प्राप्त कर रहे कार्ड धारकों की ई-केवाईसी में खराब नेटवर्क बड़ा बाधक बन रहा है। वेइंग स्केल वेट मशीन का सर्वर बेहतर ढंग से काम न करने के कारण ई-केवाईसी का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज वितरण में पारदर्शिता के लिए बीते दिनों शासन ने निर्देशित किया था कि सभी यूनिट की ई-केवाईसी सुनिश्चित की जाए। 30 जून तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने के निर्देश है। ई-केवाईसी की निर्धारित सीमा पूर्ण होने में मात्र दो दिन ही शेष रह गए हैं। अब तक महज 10.26 प्रतिशत यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी करने में सर्वर बाधा बन रहा है। यह प्रदेश स्तर का मामला है। शासन के संज्ञान में है। कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें