बस्ती। महिला महाविद्यालय कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं।
महिला महाविद्यालय में दूर-दराज की छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा भी है। पढ़ाई के अलावा अतिरिक्त शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन भी होता रहता है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों में आधुनिक माध्यमों का उपयोग किया जाता है। स्मार्ट क्लास तकनीक के माध्यम से कक्षाओं का संचालन होता है।
महाविद्याय में स्नातक में हिंदी, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र, संगीत, गृह विज्ञान, भूगोल, राजनीति शास्त्र, संस्कृत आदि विषय में पढ़ाई होती है। एमए में समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास व गृह विज्ञान की पढ़ाई होती है। संवाद