फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो शातिर अंतरजनपदीय चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, जेवरात और नकदी बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तार शातिर चोर के साथ मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरजनपदीय शातिर दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, 25 ग्राम गला हुआ सोना, 30,500 रुपये नकद और चोरी के वारदात में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद हुई है। दोनों ने जिले में चार अलग-अलग चोरी की वारदात स्वीकार की है। एक शातिर गोंडा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीम ने सूरज कुमार सोनी निवासी ग्राम अलीपुर बाजार, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा को नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे से और राहुल निवासी मंगल बाजार, थाना पुरानी बस्ती, स्थायी पता ग्राम मुंडेरा बाबू, थाना तरकुलहवा जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
सोनार का काम करने वाले राहुल के पास से 25 ग्राम गला हुआ सोना (कीमत करीब 3,67,000 रुपये), दो जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक चांदी की अंगूठी, पांच सोने की कील तथा 30,500 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 51 एएफ 9260 बरामद हुआ है। इन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र में दो तथा हर्रैया और पैकौलिया थाना क्षेत्र में एक-एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में सूरज ने बताया कि चार मार्च को नगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के घर में तथा 25 अप्रैल को हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम मरवट काली माता मंदिर से चांदी का मुकुट सहयोगी राहुल के साथ चुराया था। जबकि 30 अप्रैल 2026 को सूरज ने अपने दूसरे साथी कृष्ण चंद्र सोनी निवासी नरहरिया स्टेट, थाना पुरानी बस्ती के साथ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में सोने व चांदी के जेवरात व नकदी आदि सामान की चोरी किया था।
पुलिस की पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह अपने कृष्ण चंद्र के साथ मिलकर गोंडा, बलरामपुर और बस्ती में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहता है। 21 मई 2026 को लक्ष्मी बाई नगर वार्ड बभनान थाना पैकोलिया में भी नकदी और सोने के आभूषण चुराए थे। चोरी के आभूषण को ले जाकर रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल की मंगल बाजार स्थित दुकान पर बेच दिया था। सूरज का साथी कृष्ण चंद्र सोनी 17 जून से जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए सूरज चोरी के एकत्र जेवर को राहुल के पास बेचने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीनों का लंबा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार शातिर चोर सूरज और राहुल का आपराधिक इतिहास लंबा है। बस्ती जिले के नगर थाना, पैकौलिया और हर्रैया दोनों के खिलाफ चार चोरी के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि जेल में बंद कृष्ण चंद्र के खिलाफ जिले के नगर, कोतवाली, पैकोलिया, हर्रैया के अलावा बलरामपुर जिले के उतरौला थाने में कुल 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। कोतवाली बस्ती पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में सूरज सबसे शातिर निकला। पुलिस के अनुसार वह पहले इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले वह घरों या दुकानों की रेकी करता था। जिन घरों के बाहर दीवाल पर कान लगाने पर पंखें बंद मिलते हैं या नाली से पानी का बहाव नहीं होता है। सूरज ज्यादातर उन्हीं घरों को निशाना बनाता था। इस नुस्खे से उसे आभास हो जाता था कि संबंधित घर में लोग नहीं रहते हैं। इसके बाद अच्छे से रेकी करके वारदात को अंजाम देता था। दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें