फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तालाब में नहाने गए दो बालक डूबे, मौत

Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर्रैया क्षेत्र के निदूरी गांव में हुआ हादसा, परिजनों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन


हर्रैया/बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी गांव में सोमवार दोपहर दुखद घटना सामने आई। तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 3:30 बजे निदूरी गांव निवासी मोहम्मद अहमद (11) वर्ष पुत्र यूसुफ और नफीस उर्फ गोलू (12) पुत्र मुख्तार गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव निवासी चंदूलाल के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर बच्चों की खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दुबौलिया थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें