वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भिटीया-गौर मार्ग पर स्थित साधन सहकारी समिति के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि, दूसरे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद दो बाईकों की आपस में भिड़ंत में बाइक सवार गोपाल चौधरी (23) पुत्र लाल चंद चौधरी निवासी पिपरी ठाकुर थाना वॉल्टरगंज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बाइक सवार राज कुमार (45) पुत्र राम दुलारे निवासी कंथूई थाना सोनहा तथा इसी थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी पवन उपाध्याय (50) पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर गोपाल चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।