महराजगंज (बस्ती)। गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के सामने हाईवे कट के पास बुधवार को शाम 06:30 में दो बाइक टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार हाईवे निर्माण के चलते मार्ग वन-वे कर दिया गया है। बुधवार को साम में दो बाइक आपस में टकरा गए। बाइक चालक श्याम सुंदर मौर्या (26) पुत्र बाबूराम मौर्य निवासी दुधौरा तथा राजेश मौर्या पुत्र राम गुलाम (पेड़ारा) व बरखू पुत्र बंसराज निवासी निपनिया बाइक से आ रहे थे। रास्ता वन वे से दोनों बाइक की टक्कर हो गई। राजेश मौर्या तथा बरखू मौका देखकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर मौर्या को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद