बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय व बस्ती के हौसला सेंटर में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। डाॅ. सुधांशु द्विवेदी ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय सीमा सिंह ने किशोरियों को सैनिटरी पैड के उपयोग एवं निस्तारण के बारे में जागरूक किया। किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता, जिला अस्पताल विष्णु प्रसाद ने माहवारी के दौरान होने वाले परेशानियों, भ्रांतियाें के बारे में बताया। कहा कि खून की कमी को दूर करने के लिए साप्ताहिक नीली आयरन की गोली एवं कृमि गोली का सेवन करें। इसके बाद जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। संवाद