फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में बभनान-मनकापुर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड़ गांव निवासी रंजीत (39) और गंगाधर राव (42) शनिवार देर शाम मसकनवा से बाइक से घर लौट रहे थे। दीननगर गांव के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी छपिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष छपिया प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतक रंजीत के भाई मंजीत की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें