फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद व पांच पर मिली अनियमितता, नोटिस

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सीडीपीओ ने सात केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने सोमवार को आगंनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दो केंद्र बंद मिले। जबकि पांच केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर सात कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सीडीपीओ ने सात केंद्रों का निरीक्षण किया। सीडीपीओ ने बताया कि निरीक्षण के समय बेईली और नरकटहा का आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। जबकि दरियापुर, धवाय, करैली, तेनुआ असनहरा में व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। उपस्थिति पंजिका भी मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमहिया केंद्र 9.18 बजे तक खुला नहीं मिला। जबकि बच्चे केंद्र पर सहायिका का इंतजार करते हुए मिले। फोन पर उन्हें सूचना दी गई तो वह आईं। बच्चो ने उनके रोज केंद्र पर देर से आने की बात कही। बताया कि सभी को नोटिस दी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें