बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने नाबालिग अपहृता से दुष्कर्म के दो आरोपियों को मंगलवार की सुबह करीब 5:15 बजे ग्राम तल्हवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थानेदार विश्व मोहन राय ने बताया कि दोनों आरोपी ग्राम खंडवा कुंवर के रहने वाले हैं। इनके नाम मनीष वर्मा और अतुल वर्मा हैं। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अगवा और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों आरोपियों कोतल्हवापुर मोड़ से दबोच लिया। ब्यूरो