फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संविदा लाइनमैनों की संख्या घटाने का जताया विरोध

Wed, 18 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली निगम की ओर से संविदा लाइनमैनों की संख्या 663 से घटाकर 514 करने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय (सुदामा) ने मंगलवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि इस निर्णय से वर्ष 2022 से 2025 के बीच चयनित करीब 150 संविदा लाइनमैनों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद संख्या कम करना सिर्फ कर्मियों के हितों में है।
उन्होंने कहा कि संविदाकर्मी सीमित मानदेय और असुरक्षित परिस्थितियों में काम करते हैं। उनकी संख्या में कटौती सैकड़ों परिवारों को आर्थिक संकट में धकेल देगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों से बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया तो अन्य संविदा कर्मियों की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से त्वरित हस्तक्षेप कर इस निर्णय पर रोक लगाने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें