फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के भदावल कला गांव में 16 अप्रैल को हुए चोरी की घटना का पुलिस महज पांच दिन के भीतर खुलासा कर दिया। दो शातिर चोरों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से चाेरी के 1.57 लाख रुपये नकदी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गांव निवासी योगेश कुमार सिंह 16 अप्रैल को अपने घर से शहर के डमरूआ मोहल्ले में नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे थे। घर पर ताला लगा हुआ था। सुनसान पाकर अज्ञात लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर खंगाल डाला। रात करीब 12 बजे घर लौटे तो दरवाजे का ताला कटा और आलमारी व बाॅक्स का ताला टूटा था। जेवरात व नकदी चोरी हो चुका है। दो रिश्तेदारों के भी सामान चोरी हो गए थे।
घटना की जानकारी होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। काफी खोजबीन के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग भदावल क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। जिनकी पहचान भदावल गांव के ही अंकित सिंह और अमित शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। दोनों लोगों के पास से 1.57 लाख नकदी बरामद हुआ है।आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें