फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल में नलकूप की मोटर जली वार्ड व कॉलोनियों में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पानी टंकी मोटर जलने से जलापूर्ति ठप संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में स्थापित ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) की मोटर बृहस्पतिवार की शाम फुंक गया। मोटर फुंकने से जिला अस्पताल में जलापूर्ति ठप हो गई। शनिवार को भी मोटर ठीक नहीं होने से मरीजों के साथ तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी पेयजल के लिए परेशान हैं। किसी तरह से जुगाड़ लगाकर एक-दो सबमर्सिबल से पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की शाम पानी की टंकी की मोटर जल गई। इसकी वजह से पूरे अस्पताल में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। ट्रामा सेंटर, आईसीयू, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, प्राइवेट वार्ड, ओटी, जनरल वार्ड से लेकर अन्य वार्ड के साथ शौचालय तक में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई।
वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ उनके तीमारदार सभी पानी के लिए परेशान हैं। शनिवार को भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई। वहीं, परिसर में लगा एक इंडिया मार्क हैंडपंप खराब होने से सांसत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें