फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नियंत्रित रेट तय करने की मांग, ट्रक मालिकों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नियंत्रित रेट तय करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ट्रक एसोसिएशन से जुड़े ट्रक मालिक पटेल चौक पुलिस चौकी के बाहर जुटे। संगठन के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ट्रक मालिकों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार में बढ़ती लागत के बावजूद किराया नहीं बढ़ने की समस्या उठाई। उन्होंने प्रशासन से ट्रकों की ढुलाई का नियंत्रित रेट निर्धारित कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक मालिक बिहार, फतेहपुर, बांदा और झांसी समेत विभिन्न जिलों से निर्माण सामग्री बस्ती लाते हैं। डीजल, चालक का खर्च, वाहन की किस्त और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद ढुलाई का रेट लागत के अनुरूप नहीं मिल रहा है। इससे ट्रक मालिकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।
संगठन ने मोरंग की ढुलाई का नियंत्रित रेट 65 रुपये प्रति टन निर्धारित करने की मांग की। ट्रक मालिकों ने प्रशासन से ढुलाई का रेट तय करने के साथ ही बिल्डिंग मटेरियल कारोबारियों के लिए भी रेट निर्धारित कराने की मांग की। उनका कहना है कि इससे निर्माण सामग्री की बिक्री दर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ट्रक एसोसिएशन ने प्रशासन से ट्रक मालिकों और बिल्डिंग मटेरियल संगठन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें