वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित नारायनपुर चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब 8:45 बजे तेज गति से आ रहा ट्रक सामने से आ रहे वाहन से बचाव के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया।
हादसे में ट्रक में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमर 26, वासी 50, भूरे 40 निवासी मुरादाबाद को ट्रक से निकलवाकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की गति तेज से होने के कारण भीषण हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने गिरे पेड़ की डालियों को कटवाकर तथा हाईड्रा के सहयोग से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से बगल में करवाया।