बभनान। बभनान के करनपुर में चीनी मिल के ट्रॉली यार्ड में बगास लोड करने जा रहा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। तार स्पार्क कर जलने लगा। ट्रक खाली होने के चलते बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद टाउन फीडर की आपूर्ति ठप कर दी गई है।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बभनान चीनी मिल में बगास लोड करके जा रहा ट्रक ट्रॉली यार्ड के पास बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दौरान तार में इस स्पार्किंग होने से आग लग गई और तार जलने लगा। जब तक लोग समझ पाते ट्रक के अंदर भी तार गिरने से आग लग गई। इसी बीच किसी ने पावर हाउस को सूचना देकर आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद पावर हाउस की कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। संवाद