फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल

Tue, 14 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास एनएच-28 पर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य दो लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के तारुन थानाक्षेत्र के चक्रसेनपुर निवासी ओंकार सिंह (43) अपनी पत्नी अंजू सिंह (40) और माता सावित्री देवी (70) के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खैरी ओझा गांव के पास ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। कार का अगला टायर फट गया और गाड़ी घूमते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में अंजू सिंह की पीठ में गंभीर चोटें आईं। ओंकार सिंह और उनकी मां सावित्री देवी बच गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया।
घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन के अवशेषों के आधार पर ट्रक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें