फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Tue, 14 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सैनिया चौराहे के पास लारा मोड़ पर सोमवार को स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कलवारी पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार अशोक कुमार (30) निवासी दुमकीपुर सैफाबाद, थाना कलवारी रिश्तेदारी में जा रहे थे। लारा मोड़ के पास पैदल जा रहे संत कुमार (32) निवासी ऊंजी स्कूटी की चपेट में आ गए। संत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। स्कूटी सवार अशोक कुमार को भी प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के लिए सीएचसी कलवारी भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें