फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, वृद्ध की मौत, पोती की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। हाइवे पर तेनुआ गांव के सामने फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र और नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि नतिनी की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के अर्जुन वीरों गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र राजेश सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अपने नाना 70 वर्षीय राम गरीब निवासी भैरोपुर थाना कप्तानगंज को दवा कराने के लिए कस्बे के एक निजी चिकित्सालय जा रहा था। उसके साथ मामा की लड़की 20 वर्षीय ज्योति पुत्री राम आशीष भी थी। जैसे ही तीनों तेनुआ फ्लाईओवर पर पहुंचे, उसी दौरान अयोध्या जाने वाली लेन पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर हर्रैया पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने राम गरीब को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्योति की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोनू को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राम गरीब को प्रोस्टेट संबंधी बीमारी थी और दवा कराने वे अस्पताल जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और गंभीर रूप से घायल ज्योति के परिजन जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें