फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दवाखाने में नहीं कर सकेंगे इलाज

Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दवाखाना खोलकर मरीज देखने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है और कई मरीज की जान पर आफत आ जाती है। वाल्टरगंज के गौरा चौराहे पर दो दिन पहले यही हुआ था। इस घटना के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग व औषधि विभाग को सीएमओ ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है। ऐसा करते जो भी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जांच के दौरान अगर मेडिकल स्टोर का शटर बंद मिला तो दुकान पर नोटिस चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग 33 सौ मेडिकल स्टोर पंजीकृत और एक हजार से ज्यादा अपंजीकृत हैं। जांच में कई बार उन पर कार्रवाई भी हुई मगर धंधा बंद नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने डिप्टी सीएमओ डा. एसबी सिंह को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें