बस्ती। वाल्टरगंज थानांतर्गत जमदाशाही ईदगाह के पास शनिवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर फायर करने की पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र के खरहरा निवासी गोविंद कुमार उर्फ पैडा वाले बाबा ने बताया कि शनिवार को अपनी मां ज्ञानमती व भांजी अनन्या के साथ दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। जमदा शाही ईदगाह के पास अचानक अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायर कर दिया गया। जिससे गाड़ी के सामने का शीशा और बगल का शीशा टूट गया। पुलिस ने तत्काल फाेरेंसिक जांच कराई तो गन शॉट का कोई साक्ष्य नहीं मिला। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।