फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परसोहिया में बदला ट्रांसफाॅर्मर, दस दिन से गुल थी बिजली

Tue, 16 Sep 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परसोहिया गांव मे खराब ट्रांसफार्मर बदलते लाइनमैन फोटो स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक के परसोहिया गांव में जला पड़ा ट्रांसफार्मर आखिरकार सोमवार की दोपहर बदल दिया गया। दस दिनों से बिजली के अभाव में परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रुधौली पावर हाउस के अठदमा फीडर से जुड़े परसोहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर करीब दस दिन पहले जल गया था। शिकायतें विभागीय अधिकारियों से लेकर ऑनलाइन पोर्टल तक दर्ज कराई गईं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम हरकत में आया और नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हैंडपंप और मोटर तक नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें