फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें, प्लेटफॉर्म पर भीड़

Sat, 04 Apr 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी के सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। समय से ट्रेन न आने से यात्रियों को तल्ख धूप और गर्मी के बीच प्लेटफाॅर्म पर कई घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्लेटफाॅर्म पर भीड़ भी बढ़ी हुई है, यात्रियों को कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को हो रही है। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस अप अपने निर्धारित समय से 14 घंटे देरी से आई।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार छत्रपति शिवाजी टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का सुबह 7.52 बजे आने का समय था पर 14 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात 9:46 बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस तीन घंटे, अंबाला-कैंट मऊ स्पेशल एक्सप्रेस आठ घंटे, गोरखपुर-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस 6.30 घंटे, गोरखपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस 10 घंटे और अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3.30 घंटे की देरी से चल रही है। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे रुधौली कस्बे के यात्री मोहम्मद शमशाद और अनारूल हक ने बताया कि मुंबई तक की यात्रा करनी है, निर्धारित समय पर 40 किलोमीटर दूर से स्टेशन पर पहुंच गए हैं। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से यात्रा करना है, वह ट्रेन 10 घंटे की देरी से चल रही है, ऐसे में गर्मी के चलते बच्चों को लेकर प्लेटफाॅर्म पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी इसका सही जवाब बताने वाला कोई नहीं है, पूछताछ काउंटर पर सिर्फ इतना ही बताया जा रहा है कि ट्रेन कई घंटे लेट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें