बस्ती रेलवे स्टेशन पर फर्श पर बैठे यात्री। संंवाद
बस्ती। भीषण गर्मी में ट्रेन का सफर मुश्किल हो गया है। प्रचंड धूप में लोग बाहर निकलने से हिचक रहे हैं, स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठना पड़ रहा है। सबसे अधिक भीड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर हो रही है। यहां प्रथम श्रेणी और स्लीपर प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्म पर लगे बेंच यात्रियों से भरे हुए हैं।
रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हंै, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट 6:48 बजे आने का समय था, लेकिन 4 घंटे लेट होने से यह ट्रेन 11 बजे स्टेशन पर आई। जबकि, श्रीगंगानगर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के सुबह 9:35 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 7 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें देरी से चल रही है, उनमें आम्रपाली एक्सप्रेस 2 घंटे, कटिहार मुंबई सेंट्रल स्पेशल 4 घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर 2 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, लोहित एक्सप्रेस चार घंटे, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे, अवध एक्सप्रेस 3 घंटे, बड़ोदरा गोरखपुर स्पेशल 2 घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही है।