बस्ती। मुख्यमंत्री की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बेरोजगार महिलाओं और पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्यम प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से शहर के गांधीनगर स्थित एक मैरिज हॉल में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के तहत दर्जी कारीगरी के 10 बैच और हलवाई ट्रेड के दो बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्घाटन उद्यम प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के वरिष्ठ लिपिक अनिल और कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक महावीर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र संचालक दीपक यादव, शक्ति देव सिंह, अनीश गौड़, प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, ऋषि यादव, धर्मेंद्र गौड़ और अकबरी अंजुम मौजूद रहे। समाजसेवी समूह सखी माया देवी, अनीता देवी आदि ने सहभागिता की। संवाद