फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस ने जाना विकास का हाल

विज्ञापन
‌‌जायजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

गांवों के विकास से रूबरू होने आए देश के विभिन्न प्रांतों के कैडर के 30 आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने बुधवार को रैकवार, चिलवनिया, लालगंज और बेलाड़े शुक्ल में डेरा डाला। बृहस्पतिवार को टीम एक साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय पर अध्ययन करेगी। टीम 11 नवंबर तक गांवों में रात्रि निवास कर गांव वालों से रूबरू होंगे और उनसे आवश्यक जानकारी लेगी। 
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन विषयों पर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गांव में जाकर अध्ययन कर रहे हैं। उनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज व्यवस्था, स्वच्छ भारत अभियान, बाल पोषण, कृषि एवं भूमि सुधार और गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रम शामिल हैं। बुधवार को एक टीम सदर ब्लॉक के रैकवार में गई। यहां पर चौपाल लगाकर गांव वालों से रूबरू हुए। लालगंज वाली टीम कुदरहा ब्लॉक गई और वहां पर टीम ने प्रबंधन व्यवस्था को बारीकी से देखा। सदर ब्लॉक के चिलवनिया में विकास कार्यों का देखा और हर्रैया ब्लॉक के बेलाड़े शुक्ल वाली टीम बैंक में गई और वहां पर योजनाओं से संबधित संचालित होने वाले कार्यक्रमों और लाभार्थी के खाते में भेजे जाने वाले धन की प्रक्रिया को जाना। विक्रमजोत ब्लॉक के गौरिया नयन वाली टीम अपना प्रोजेक्ट पूरा कर चुकी है। महसो प्रतिनिधि के मुताबिक चिलवानिया गांव में बुधवार को छह आईएएस प्रशिक्षु की टीम ने सरकारी योजनाओं का जायजा लिया। टीम में राहुल, सौर, सूरज, गोपाल, परवीन, सौमयदीप शामिल रहे। इस मौके पर प्रधान रामजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अरिमर्दन प्रताप और एआरओ काऑपरेटिव रमा कांत शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें