फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री घंटों इंतजार को मजबूर

विज्ञापन
ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बरसात के मौसम में कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है और उनकी यात्रा की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार सोमवार को सुबह 4:50 बजे आने वाली गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस करीब 13 घंटे की देरी से शाम छह बजे के बाद बस्ती स्टेशन पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भोर से लेकर शाम तक प्लेटफॉर्म पर ही समय बिताना पड़ा।
इसके अलावा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस करीब छह घंटे, पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 5 घंटे 40 मिनट, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल साढ़े तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, अयोध्या-भटनी मेमू पैसेंजर एक घंटे तथा नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे नगर क्षेत्र के मैनुद्दीन और मुंडेरवा के गया प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों के घंटों लेट होने से पूरी यात्रा प्रभावित हो जाती है। तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से जरूरी काम प्रभावित होते हैं। लंबे इंतजार के दौरान खाने-पीने और अन्य सुविधाओं को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वे पांच घंटे से अधिक समय से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन के नियंत्रण में होता है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर के माध्यम से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की अद्यतन जानकारी लगातार प्रसारित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें