बस्ती। बनकटी पीएचसी के अंतर्गत बानपुर बाजार में संचालित डेंटल क्लीनिक संचालक को बिना वैध डिग्री और पंजीकरण मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने सोमवार को नोटिस जारी किया है। 25 जुलाई को डिप्टी सीएमओ ने दोपहर में टीम के साथ छापा मारा था।
डिप्टी सीएमओ जब वहां पहुंचे तो आरोपी को इस बात की भनक पहले से लग चुकी थी। वह क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने क्लीनिक पर लगे बोर्ड वगैरह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया था। सोमवार को संचालक राजेश निवासी घनघटा संतकबीरनगर को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। बताया कि जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। संवाद