फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद आगमन पर सोमवार को हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को नवाबगंज, कटरा, गोंडा व डुमरियागंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छावनी से बस्ती की तरफ आने वाले भारी को रामजानकी मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं भिउरा, दुबौलिया और रामजानकी मार्ग से कप्तानगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन को कलवारी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। कलवारी चैराहे से फुटहिया की तरफ आने वाले भारी वाहन गायघाट की तरफ भेजे जाएंगे। वाल्टरगंज-डुमरियागंज, बांसी से बस्ती की तरफ आने वाले वाहन को पालिटेक्निक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले को गौरा तिराहा की तरफ भेजा जाएगा, जो रुधौली एवं मनौरी होते हुए डुमरियागंज, बेवा चौराहा से उतरौला बलरामपुर व गोंडा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
संतकबीरनगर से होकर आने वाले वाहन टेमारहमत से सेमरियावां की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। लालगंज-महदेवा या सोनूपार की तरफ से शहर क्षेत्र को आने वाले भारी वाहनों को महदेवा चौराहा से महुली रोड मुंडेरवा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार की सुबह 10 बजे से सांयकाल सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें