बस्ती। लालगंज थाने में तैनात महिला आरक्षी केसरी वर्मा की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का चाबुक चलाया है। उन्होंने पुलिस कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक अब्बास अली और आरक्षी दीपक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। यह कार्रवाई केसरी वर्मा के पति आरक्षी नागेंद्र वर्मा की ओर से लगाए गए आरोपों की चल रही जांच के बीच की गई है।
पुलिस के अनुसार, नागेंद्र वर्मा के लगाए गए आरोपों की जांच क्षेत्राधिकारी हरैया कर रहे हैं। प्रकरण की जांच की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एसपी ने दोनों को निलंबित किया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद