फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यातायात माह जागरूकता अभियान शुरू, बाइक रैली निकाली

Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
यातायाजजागरुकता माह के परिप्रेक्ष्य में रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अ​भिनंदन- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। यातायात माह जागरूकता अभियान शनिवार को शुरू हो गया। एसपी अभिनंदन ने जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शास्त्री चौक से फव्वारा तिराहा, रौता चौराहा, बड़ेवन पानी टंकी होते शास्त्री चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे नियमों के उल्लंघन के कारण होते हैं। यह अभियान दंडात्मक नहीं, बल्कि जागरूकता आधारित पहल है। हमारा लक्ष्य है शून्य दुर्घटना, पूर्ण अनुपालन। हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे, न कि उल्लंघनकर्ता बने। रैली के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई।
रैली में क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी, प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें