फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान के स्टेशन चौराहे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के स्टेशन चौराहे से लेकर हरैया तिराहे तक व चीनी मिल से लेकर विजयनगर चौराहे तक लगभग दो किमी लंबा जाम लग रहा। मुख्य सड़क पर रोज घंटेभर जाम में फंसकर राहगीर व स्कूल छात्र परेशान हो रहे हैं। दरअसल, गन्ने के सीजन में कस्बे में त्योहारी सीजन होने के चलते आवक बढ़ जाती है। इसके चलते बाजार के मुख्य चौराहों पर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में स्टेशन चौराहे से लेकर हर्रैया तिराहा, गौर रोड तक व चीनी मिल से लेकर विजयनगर चौराहे पर करीब दो किमी लंबा जाम लग रहा। जाम में बाजार करने आए लोग काफी परेशान देखे गए। स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि प्रमुख चौराहे पर पुलिस की पिकेट अगर लगाई जाए तो जाम समस्या से हद तक निजात मिल सकती है। बता दे कस्बे के मुख्य सड़क पर अभी कुछ दिन पहले नगर पंचायत व तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
बावजूद इसके काफी संख्या में एक साथ वाहनों का आना इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। दुकानों के सामने सड़क की पटरी पर ग्राहकों द्वारा दो पहिया चार पहिया वाहन व ठेले आदि लगाए जाते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आने से जाम की समस्या बढ़ जाती है। ज
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भेज कर जाम हटाया जाता है। त्योहार के सीजन के नाते बाजार के मुख्य सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें