फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएमआर चार्ज लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपीआई लेनदेन पर डीएमआर चार्ज लगाए जाने के विरोध में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। पांडेय बाजार से बाइक जुलूस निकालकर व्यापारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के आनंद राजपाल ने कहा कि व्यापारी और आम जनता पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का बोझ झेल रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता और महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि यूपीआई ने लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से लोग दोबारा नकद लेनदेन की ओर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रमोद गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, सुनील कुमार, कृपाशंकर त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, अरविंद चौधरी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें