फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केस वापस लेने के लिए डीआईजी, एसपी से मिले व्यापारी

Sat, 01 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कुदरहा बाजार में 16 जनवरी को शाम करीब सात बजे ठेले की दुकान पर मोमोज और पकौड़ी खाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में दबंगों द्वारा गवाहों को धमकाने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को राम जानकी मार्ग जाम कर दिया था। चौकी प्रभारी कुदरहा की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने 16 नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर केस समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान श्रवण अग्रहरि, पवन अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, संजय गुप्ता, शत्रुघ्न चौरसिया, जुबेर अहमद,रौनक अग्रहरि सहित सैकड़ो की संख्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहें। बाद में मीडिया से बात करते हुए उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि जनपद में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें