फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरागाह की छह बीघा जमीन पर चला ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरागाह की छह बीघा जमीन पर चला ट्रैक्टर
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में चारागाह की जमीन पर हुए कब्जा को एडीएम के निर्देश पर राजस्व की टीम ने मंगलवार को मुक्त कराया। नायब तहसीलदार ने चारागाह की जमीन पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर उमाशंकर सिंह ने आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत रामपुर में चारागाह की जमीन पर हुए कब्जे को मौजूद अधिकारियों से अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेकर एडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम व थानाध्यक्ष कलवारी सौदागर राय मय फोर्स रामपुर गांव पहुंची। नायब तहसीलदार के साथ मौजूद राजस्वकर्मियों ने मानचित्र में गाटा संख्या 57 व 139 में देखा कि चारागाह की जमीन में अवैध कब्जा कर फसल बोई गई है, जिसे ट्रैक्टर बुला कर चारागाह के छह बीघा जमीन पर बोई गई फसल जोतवा कर मुक्त कराया। इस मौके पर एसआई दुर्विजय सिंह, कानूनगो राम बहाल पांडेय, लेखपाल मनोज कुमार, संजीव यादव, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, चंद्रप्रकाश के अलावा कलवारी पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें