फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की चपेट से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू वाहन की चपेट से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के गड़हा गौतम गांव के पास बस्ती की तरफ जा रही बाइक में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार की सुबह करीब 11:20 बजे अयोध्या हाईवे पर बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राजेश साहनी (30) व उनकी पत्नी झरोखा देवी (28) डेढ़ साल के बच्चे वंश को बाइक पर बैठाकर अयोध्या से गोरखपुर जा रहे थे। गड़हा गौतम गांव के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेश व उनकी पत्नी झरोखा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि डेढ़ साल के मासूम को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड के इंतजार में तड़फते रहे घायल
घायल दंपती को रेफर करने के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को कॉल किया। पीएचसी छावनी से एंबुलेंस कप्तानगंज के लिए रवाना तो हुई मगर पहुंची नहीं। तब पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल में छोड़कर अपनी जीप में बैठे और थाने लेकर चले गए। करीब 20 मिनट बाद छावनी से एंबुलेंस कप्तानगंज पहुंची। अस्पताल में मौजूद वार्ड ब्वाय एंबुलेंस चालक व मीडिया कर्मियों की मदद से दोनों को एंबुलेंस में बैठा तो दिया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने उपनिरीक्षक विनय कुमार पासवान से घायलों के साथ एक पुलिसकर्मी के चलने की बात कही। उपनिरीक्षक के 20 से 25 मिनट तक इंतजार के बाद भी कोई गार्ड नहीं पहुंचा। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस कप्तान व क्षेत्राधिकारी कलवारी को दे दी। तब आननफानन एक होमगार्ड पहुंचा और घायलों के साथ एंबुलेंस में बैठकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुआ। क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गार्ड न मिलने की सूचना जैसे ही मिली तुरंत थानाध्यक्ष को निर्देशित कर गार्ड को भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें