दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के राम आसरे चौधरी किसान इंटर कॉलेज तिघरा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम गुलाम चौधरी एवं प्रधानाचार्य राम नारायन चौधरी ने टॉपर छात्रों को प्रशस्ति-पत्र एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में अनीश कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं इंटरमीडिएट में अनुपम भारती ने 83 प्रतिशत तथा पंखुड़ी श्रीवास्तव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रबंधक राम गुलाम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11 के छात्रों की नियमित पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिससे आने वाले समय में और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर प्रेमनाथ यादव, रामधनी निषाद, रामजीत यादव, समीर श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद वर्मा, अमिताभ यादव, राधेश्याम मिश्र, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रही।