फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड व जनपद स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन छह मई को राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय ने बताया कि यादगार आयोजन बनाने के लिए संकल्पित हैं। यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि बस्ती की प्रतिभाओं, युवाशक्ति और समाज के उत्कृष्ट कार्यों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि बस्ती के हर उस व्यक्ति को पहचान मिले, जिसने अपने कार्यों से समाज को सकारात्मक दिशा दी है।
कार्यक्रम के संयोजक काजी फरजान एवं सह-संयोजक तेज प्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड का यह दूसरा संस्करण है, जिसमें बस्ती की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से जनपद का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें