फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी सिंह संक्रांति,स्वगृही होंगे सूर्य देव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगी सिंह संक्रांति, स्वगृही होंगे सूर्यदेव
विज्ञापन

बस्ती। श्रावण माह शुक्ल पक्ष दशमी 17 अगस्त को रात 1:05 बजे ग्रहों के राजा सूर्यदेव कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक व धनु राशि के लिए बेहद शुभ फलदाई माना गया है।
ज्योतिषाचार्य सतीश मणि त्रिपाठी के मुताबिक जल तत्व की राशि कर्क में गोचर कर रहे ग्रहों के राजा सूर्यदेव 17 अगस्त को आधी रात करीब 1:05 बजे राशि परिवर्तन कर अग्नि तत्व की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे, जो भगवान भास्कर की राशि है। सूर्यदेव यहां 17 सितंबर प्रात: तक गोचर करेंगे। यहां सूर्यदेव पर कुंभ राशि में स्थित गुरुदेव की शुभ दृष्टि पड़ेगी, जो सूर्यदेव की शुभता और बढ़ाएंगे। इस कारण सूर्यदेव का यह गोचर अत्यंत शुभ फलदायक सिद्ध होने जा रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्यदेव के अपने प्रकृति की राशि में प्रवेश कर जाने से जल जनित रोगों पर नियंत्रण होगा। सरकार से जुड़े लोगों के लिए सूर्यदेव का यह गोचर काफी शुभ फलदायक होने जा रहा है। अबतक सूर्यदेव कर्क में मकर राशि स्थित शनिदेव की दृष्टि से पीड़ित थे। इस कारण सूर्य प्रभावित कुंडली वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा नहीं था। सूर्यदेव 17 अगस्त से स्वगृही हो जाएंगे, जहां सूर्यदेव पर गुरु की दृष्टि पड़ेगी। सिंह राशि में पहले से गोचर कर रहे बल के कारक सेनापति ग्रह मंगल देव की 17 अगस्त से सूर्यदेव की युति बनेगी। राजा सूर्यदेव की सेनापति मंगल से युति और देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि के रूप में आशीर्वाद ग्रहों के राजा सूर्यदेव को अत्यंत बल प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

जल जनित संक्रामक रोगों पर नियंत्रण लगेगा। 15 सितंबर को गुरुदेव वक्री चाल से अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इससे सूर्यदेव से गुरु की दृष्टि हट जाएंगी। इससे सूर्यदेव की शुभता में कमी आएंगी। सूर्यदेव का यह गोचर सिंह लग्न वालों के लिए विशेष शुभ फलदायक सिद्ध होने जा रहा है।
पुण्यकाल का समय
5:51 पूर्वाह्न से 12:25 अपराह्न, अवधि 6 घंटे 34 मिनट।
महा पुण्य काल का समय
5:51 पूर्वाह्न से 8:03 पूर्वाह्न, अवधि 2 घंटे 11 मिनट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें