फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हज के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया है। इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन शीघ्र कर लें।
विज्ञापन

जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है व ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनका भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर लें, ताकि आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन पूर्ण हो सके।
उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के चयन के लिए ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैंडम सलेक्शन) 30 जुलाई को हज हाउस मुंबई में किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें