बस्ती। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए हर्रैया विधायक अजय सिंह बृहस्पतिवार को विकास खंड विक्रमजोत के ग्राम पकड़ी संग्राम (सौरी), लकड़ी पांडेय (लखना) और पूरे चेतन पहुंचे। उन्होंने कटान प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कटान से हो रहे नुकसान और संभावित खतरे से विधायक को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने के लिए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान लकड़ी पाण्डेय,विजय शंकर पाठक, शक्तिपाल सिंह सूरज, ग्राम प्रधान विजय कुमार, विवेक तिवारी, मनोज सिंह, गोलू कुमार, तेज नारायण निषाद, अंजय कुमार, नंदकुमार, भगवानदीन आदि मौजूद रहे। संवाद