फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवउठनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चातुर्मास के बाद शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस अवसर पर शहर के घरों में महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु, गणेश और माता तुलसी की पूजा-अर्चना करेंगी।
विज्ञापन

शाम को घरों में गन्ने का मंडप सजाकर भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। एकादशी की पूजा के लिए महिलाओं ने मूंगफली, सिंघाड़ा, मूली और मौसमी फलों की खरीदारी की। घरों के साथ ही शहर के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और तुलसी-शालिग्राम विवाह के आयोजन होंगे।
देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। इस दिन शहर में 100 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। सिंघाड़ा, गन्ना, गंजी और मूंगफली की जमकर खरीदारी हुई। गांधीनगर, कटरा, कंपनीबाग, फव्वारा तिराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार और पांडेय बाजार समेत कस्बाई बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें