बस्ती। हर्रैया तहसील के बसेवाराय में संचालित अटल आवासीय विद्यालय बस्ती में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में 140 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए शासन ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर होगा। आधी सीटें बालकों और आधी बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं।
उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बताया कि 20 नवंबर से पांच जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन यूपीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड की वेबसाइट पर भी किया जा सकेगा। निर्माण श्रमिक के ऐसे बच्चे आवेदन कर सकेंगे, जिनके माता-पिता 30 अक्तूबर 2026 तक बोर्ड की सदस्यता के तीन वर्ष पूरे कर चुके हों। संवाद