फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिल बढ़ाने के लिए हाइड्रोसील की जगह कर दिया हार्निया का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत एक निजी अस्पताल पर बिना बीमारी के ही बिल बनाने के लिए मरीज का ऑपरेशन कर देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के यहां हुई शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ के स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के सरैया तिवारी निवासी अभय कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सात जुलाई 2025 को उसकी तबीयत खराब होने पर जिगिना चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में वह भर्ती हुआ। जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि उसे हाइड्रोसील की समस्या है, ऑपरेशन कराना होगा। हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के साथ ही डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्निया भी है। मेडिकल रिपोर्ट में हार्निया की समस्या नहीं दर्शाई गई थी। ऑपरेशन के बाद भी उसे समस्या बरकरार है।
दूसरी जगह जांच कराने पर पता चला है कि बीमारी गंभीर हो चुकी है। प्रार्थी को जो बीमारी नहीं थी उसका ऑपरेशन कर दिया गया। हार्निया की रिपोर्ट मांगने जब वह अस्पताल पर गया तो उसे जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया गया। अभय कुमार का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए उससे पांच हजार रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन

उसे शक है कि यहां पर आयुष्मान योजना के तहत फर्जी ऑपरेशन करके फर्जी तरीके से भुगतान लिया जा रहा है। एसपी अभिनंदन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. राजीव निगम को जांच संबंधी पत्र भेजा है। पत्र के बाद कार्यालय में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें