बस्ती। यूजीसी के नए नियमों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नए नियमों को स्थगित कर दिए जाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के छात्र शिव हर्ष किसान पीजी काॅलेज के पास एकत्र हुए। हाथों में यूजीसी का नया नियम वापस लो’ की तख्तियां लिए नारा लगाते हुए शास्त्री चौक पहुंचे। यहां डीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन देने के बाद छात्र नेता अमन प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के लिए लाए गए यूजीसी के नया नियम छात्रों में भेदभाव पैदा करने वाला है। इससे कटुता बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि छात्रों को जातियों में न बांटा जाय। इस सवाल को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे छात्रों के बीच जातिवाद का जहर न फैले।
यद्यपि की सर्वोच्च न्यायालय ने इस प्रकरण में नए नियमों को स्थगित कर दिया है, मगर जो नई कमेटी बनाई जाए उसमें समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो और सेवानिवृत्त जज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रखा जाउ।
ज्ञापन देने वालों में अंकित मिश्र, अवनीश सिंह, जितेंद्र पाल, अमन चौधरी, हर्ष अग्रहरि, नीरज गौड़, मोनू पांडे, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह, हर्ष अग्रहरि, अमित सिंह, रौनक सिंह आदि शामिल रहे।च